नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्तओं ने घर-घर जाकर मिट्टी एकत्र किया

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत गुरुवार के दिन नगरनौसा मंडल के रामपुर शक्ति केंद्र के विभिन्न गांव में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत कलश में मिट्टी संग्रह किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक भारती ने कहा कि मेरी माटी-मेरा देश अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता तथा राष्ट्र चेतना का संचार कर रही है देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले स्वतंत्रता सेनानी तथा स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाए रखने वाले देश के बलिदानी वीर जवानों का पुण्य स्मरण करते हुए भाजपा का मेरी माटी-मेरा देश अभियान जन-जन तक पहुंच रहा है इसके तहत घरों से मिट्टी तथा चावल संग्रह अमृत कलश में किया जा रहा है।

चंडी ग्रामीण मंडल प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मात्र है कि गांव के एक सामान्य व्यक्ति को देश की माटी की महत्व बताते हुए देश की माटी से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल सत्ता में रहने के लिए कार्य नही करती है। वह निरंतर देश को ऊंचाइयों पर ले जाने और देश की सुरक्षा को लेकर कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव भ्रमण कर वीरों की इस धरती की मिट्टी की महत्ता जनता के बीच ले जाने का काम करना है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पूरे देश के कोने-कोने से माटी एकत्रित कर दिल्ली में उनका मिश्रण कर अमृत वन बनाने की योजना तैयार की गयी है।

मंडल उपाध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान भारत की आजादी के 75 वर्ष एवं संस्कृति एवं उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के लिए एक राष्ट्रव्यापी और लोगों के नेतृत्व आदि के पहल के रूप में मनाया जा रहा है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।