Homeगाँव-जवारनवनिर्मित जलमीनार हुआ धाराशही, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाया सवाल

नवनिर्मित जलमीनार हुआ धाराशही, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाया सवाल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिंद प्रखंड क्षेत्र के कथराही पंचायत के वार्ड नं 6 जक्की गांव में नल जल का जलमीनार अचनाक धराशाही हो गया। तेज आवाज को सुन आसपास के ग्रामीण इकट्टठे हो गए। वहीं देखा कि टंकी चकनाचूर हो गया है। दो मंजिला जलमीनार में उपर का हिस्सा पुरा धवस्त हो गया है जबकि नीचे का छत धंस गया है।

गणिमत रही की रात होने के कारण किसी को कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना की जानकारी ईलाके में फैल गई, जिससे लोगों में चर्चा का विषय बना है। लोगों द्वारा गुणवत्ता पर सवाल किया जा रहा है कि ठेकेदार से ठीक से कार्य नहीं कराया है। मेटेरियल की कमी कर बनाया गया है।

दरअसल बुधवार की शाम में 5000 लीटर की दो पानी का टंकी टावर पर लगाया गया था। जब टंकी में पानी भर रहा था तभी टावर धवस्त होकर गिर गया और पानी का टंकी चकनाचूर हो गया।

जलमीनार की कुल लागत 6 लाख 25 हजार है, जिसमें 6 पीलर की जगह 4 पीलर का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना ने भ्रष्टाचार की पूरी खोल कर रख दिया। आखिरकार नव निर्मित पानी का टावर शुरूआत में ही धराशही हो गया।

ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा भ्रष्ट ठेकेदार और जेई पर कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में मुखिया अनिल कुमार उर्फ रामचंद्र बिंद कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

𝕏 नालंदा दर्पण LIVE अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

📘 नालंदा दर्पण Facebook अपडेट

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग अपडेट और लाइव पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

▶ हमारा YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज़, ब्रेकिंग अपडेट और वीडियो रिपोर्ट्स के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

अभी देखें

सर्वजन खबरें