इसलामपुर नगर पंचायत की अनोखी पहल ‘नेकी दीवार’ की सर्वत्र हो रही प्रशंसा

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर पंचायत की ओर से पुराना कार्यालय स्थित नेकी की दीवार का सुभारंभ किया गया है। नगर पंचायत की इस अनोखी पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ ने बताया कि इस नगर में पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम का शुरुआत नगर पंचायत के पुराना कार्यलाय के परिसर में किया गया है। आम लोगो से अपील किया गया है कि घर में पुराना कपड़ा हो या अनुपयोगी कपड़ा हो तो वैसे कपडों को नेकी की दीवार की खुटी में टांग दे। ताकि इस ठंड के मौसम में जरुरतमंद गरीब तबके के लोग बेहिचक यहाँ पर से कपडा उठाकर कर लाभ उठा सके।

नगर पंचायत कर्मी पुटू ने बताया कि इस नगर के एक व्यक्ति ने नेकी दीवार के पास खुटी में कपडा टांग दिया था। जिस कपडा को जरुरत मंद गरीव पहनकर चलता बना है।

मुख्यपार्षद संगीता साहु और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहु ने इस कार्य को सफल बनाने की लोगो से अपील की है। उन्होंने कहा कि इधर उधर कपड़ा को नही फेंके। नेकी दीवार के पास खुटी मे टांग दे। ताकि गरीवों को राहत मिल सके। नगर पंचायत का यह नयाब कार्य काफी सराहनीय है।

धान के पुंज-बोझा में आग लगी, कार सवार बदमाशों ने युवक से बाइक छीना

दहेजलोलुपों ने जहर देकर मां-बेटी-बेटा को एक साथ मार डाला,सास गिरफ्तार

सांसद कौशलेन्द्र ने संसद में उठाई राजगीर में आयुर्वेद विश्वविद्यालय बनाने की माँग, क्योंकि…

वायु प्रदूषण एवं खेत की उर्वरता के लिए पुआल से बनेगा बायो-चारकोल

चंडी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए धन-बल की शतरंज पर मचा घमासान

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!