Home गाँव-जवार मौसम ने अपना मिज़ाज बदला और करवट ली, ठंड के साथ फैला...

मौसम ने अपना मिज़ाज बदला और करवट ली, ठंड के साथ फैला कोहरे की चादर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पूरे नालंदा जिले में आज अहले सुबह अचानक मौसम ने अपनामिज़ाज बदला और करवट ली। ठंड के साथ साथ पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा दिखा।

मौसम ने अपना मिज़ाज बदला और करवट ली ठंड के साथ फैला कोहरे की चादर 2इस दौरान ग्रामीण इलाकों के आलावे मुख्यालय बिहारशरीफ का स्टेट हाइवे और शहरी हलका भी प्रभावित रहा। इससे गाड़ियों की रफ्तार जहां धीमी हुई, वहीं दिन में भी वाहनों के लाइट जलती हुई नजर आई।

आज ठंड ने भी दस्तक दी। लोग गर्म शॉल, स्वेटर, जैकेट एवं घर में रात को सोते वक्त ब्लैंकेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक ज़िले के तापमान में अगले दो दिनों में और गिरावट आएगी। सुबह में हल्की हवा के साथ ठंड व कुहासा रहेगा। न्यूनतम तापमान 19℃ और उच्चतम 30℃ तक रहेगा।

सुबह-सुबह किसानों को खेतों में काम करने में भी कठिनाई हो रही है। इस बार छठ पूजा के वक्त छठ व्रतियों को भी इस ठंड का सामना करना पड़ेगा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=c-m2rtMVllo[/embedyt]

पावापुरी महोत्सवः पहली बार बिना कुछ बोले निकल गए सीएम नीतीश कुमार

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठा नालंदा का कार चालक, जीते  6.4 लाख छह लाख, अमिताभ बच्चन से हुई बात

बेन प्रखंड परिसर स्थित आवासों पर वर्षों से अपात्रों का कब्जा

चंडी के धर्मपुर में शौच के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

वाहन चेकिंग के दौरान चांदी की तस्करी के आरोप में बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

Exit mobile version