युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने गया-इसलामपुर मार्ग किया जाम

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। आज यहाँ बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी है। मृत युवक इसलामपुर थाना के गोपालगंज गाँव निवासी बताया जाता है। उसे बदमाशों ने अमरुदिया गांव के पास गोली मारी है।

The youth was shot dead villagers blocked the Gaya Islampur road 1बताया जाता है कि मनीष कुछ आवश्यक कार्यवश बाजार से घर वापस लौट रहा था कि पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अमरुदिया गांव के पास गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बौखलाए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर इसलामपुर-गया मुख्यमार्ग जाम कर दिया है। वे बदमाशों की अबिलंव गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

इधर सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मिक्स गोली और एक खोखा वरामद किया है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker