गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगसमस्याहिलसा

लोकाइन नदी से बाढ़ का खतरा, डीएम ने दिए अहम निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज बाढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वाधान में नालंदा जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक समीक्षा बैठक हुई।

इस बैठक में लोकाइन नदी से आने वाले अत्यधिक जल प्रवाह के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए हिलसा, एकंगरसराय, थरथरी, कतरीसराय गिरियक, बिहार शरीफ, अस्थावां सरमेरा, रहुई और बिन्द के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के साथ राजगीर, हिलसा एवं बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी मौजूद थे।

लोकाइन नदी से आने वाले अत्यधिक जल प्रवाह के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी गण अलर्ट मूड में रह कर आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे बांध की सतत निगरानी सुनिश्चित करेंगे। बांध कटाव सुरक्षा हेतु बालू भरे बोरा का स्टॉक हर हाल में तैयार रखेंगो। ताकि कहीं भी बांध कटाव की सूचना मिलते ही तुरंत मरम्मती कार्य हो सके।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा