Thursday, February 12, 2026
अन्य

    मंदिर परिसर की सफाई में रोड़ा बने असमाजिक तत्वों के खिलाफ आमरण अनशन बैठी यह महिला

    चंडी (नालंदा दर्पण)। प्रखंड क्षेत्र के नरसंडा गांव में एक मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए मन्दिर के भूस्वामी रामजानकी प्रगतिशील सेवा संस्थान की सचिव अर्पणा बाला ने मजदूर लगा कर साफ सफाई का कार्य कर फूल, पौधा लगाने का प्रयत्न किया तो कुछ असामाजिक तत्वों को नागवार लग रहा है।

    This woman sat on a hunger strike against anti social elements that became a hindrance in the cleaning of the temple premises 1असामाजिक तत्वों ने मंदिर परिसर में फैले कूड़े कचड़े को साफ सफाई कर रहे मजूदरों को धमकी दी कि यहां पर काम करोगे तो जान से हाथ धो दोगे।

    रामजानकी प्रगतिशील संगठन की सचिव अर्पणा बाला ने इसकी जानकारी जिले के पदाधिकारियों सहित बिहार के सीएम नीतीश कुमार देते हुए गुहार लगाई है कि सरकार एक ओर जल जीवन हरियाली को अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्व इस कार्य में विघ्न डाल रहे हैं।

    इस कार्य के लिए यह महिला अकेले असमाजिक तत्वों से जूझ रही है। वहीं इनकी सहायता के नाम पर स्थानीय प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रही है।This woman sat on a hunger strike against anti social elements that became a hindrance in the cleaning of the temple premises 1

    प्रशासनिक अधिकारियों के उसी रवैये से तंग आकर अर्पणा बाला ने एक दिन पूर्व से अन्न जल त्याग चुकी है।

    उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर परिसर स्वच्छ नहीं होगा, तब तक अनाज का एक दाना भी ग्रहण नही करूँगी।

    इस बाबत चंडी थानाध्यक्ष ऋतुराज ने पूछने पर बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की जायेगी।

    वहीं चंडी सीओ कुमारी आँचल को जब अवगत कराया गया कि अर्पणा बाला सरीखी एक महिला वर्षों से आपके ऑफिस का चक्कर काट रही हैं तो उन्होंने कहा कि देखते हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें