अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

तीन साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल, सीम, एटीएम कार्ड के साथ शराब भी बरामद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात शिवपुरी मोहल्ला में छापेमारी कर ठगी की दुकान चला रहे तीन साइबर ठगों को दबोच लिया। उनके पास से मोबाइल, सीम, एटीएम कार्ड के साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई है।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि गुप्त सूचना पर आशुतोष कुमार के मकान में छापेमारी की गयी। उन्होंने बताया कि रामचंद्रपुर शिवाजी कॉलोनी निवासी सूरज कुमार, नूरसराय थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी कुंदन कुमार और पपरनौसा के योगेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

उनके पास से 19 मोबाइल, 23 सीम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, सात आधार कार्ड, दो पासबुक, एक चेकबुक, वाई-फाई मशीन के साथ दो अंग्रेजी शराब की बोतल मिली है। उनसे पूछताछ कर अन्य अपराधियों को पता लगाया जा रहा है। इस छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »