अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

आपसी संपत्ति विवाद में भतीजा ने चाचा के सीने में गोली मारकर की हत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के वेना थाना क्षेत्र अन्तर्गत वीरनावां गांव में आपसी घरेलू विवाद में भतीजा ने चाचा को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर कैंप कर रही है। फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतक की पहचान फैजू यादव का 45 वर्षीय पुत्र राजीव यादव उर्फ राजू यादव के रुप में हुई है।

मृतक की पत्नी कारी देवी ने बताया कि 2 दिनों से भैसुर बैजू यादव और उसकी पत्नी से संपत्ति विवाद चल रहा था। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए थाना बुलाई थी। वहां से लौटने के बाद शाम को गाली गलौज देते हुए बैजू यादव का पुत्र कौशल और उसके सहयोगी ने सीने में गोली मार दी। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी और एक अन्य जख्मी हो गए।

गोली मारने की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेना थानाध्यक्ष जय किशन कुमार ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोतिया के बीच संपत्ति विवाद में गोलीबारी की घटना घटी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future