बेनअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

पूर्व मुखिया के घर पर बदमाशों का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत एकसारा गांव में बेखौफ बदमाशों ने एकसारा पंचायत की पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी एवं उनके परिजनों के घर पर शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे ताबड़तोड़ दस राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी है। इस घटना से गांव में दहशत है।

बताया जाता है कि सात-आठ की संख्या में रहे बदमाशों व अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग व मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 पर डायल कर दी। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस इंस्पेक्टर, बेन थाना पुलिस एवं नालंदा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घटना का जायजा लिया। घटनास्थल पर पड़े दो खाली खोखा, एक जिंदा कारतूस पाया गया है। मामले का अनुसंधान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि किन-किन लोगों द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया है, आवेदन प्राप्त होने के बाद उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही अपराधी को गिरफ्त में लिया जाएगा।

वहीं पूर्व मुखिया के श्वसुर अशोक प्रसाद, देवर धर्मवीर कुमार ने बताया कि रात्रि 9:30 बजे जब हम लोग खाना पीना कर घर में सो रहे थे, तभी गांव के ब्रजेश कुमार के इशारे पर भातुबिगहा गांव के रामकुमार सिंह के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ लल्लू एवं सात-आठ अन्य समर्थकों के साथ घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

हालांकि फायरिंग की घटना से किसी के जख्मी एवं हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का कारण क्या है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर पहुंची बेन थाना पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

जिस तरह से पूर्व मुखिया के घर पर हमला हुआ है, इससे मालूम पड़ता है कि बदमाशों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। पूर्व मुखिया की ननद मोनी कंगना का कहना है कि अपराधियों द्वारा पापा और भाई के साथ मारपीट दौरान छुड़ाने के क्रम में बदमाशों ने मेरे गले से सोने का चेन, कान की झुमका सोने की जिन कर फरार हो गए।

पूर्व मुखिया के पति मुन्ना कुमार एवं श्वसुर अशोक प्रसाद ने सुरक्षा प्रदान करने की गुहार प्रशासन से लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रदान नहीं किया गया तो किसी भी समय हमारे साथ अप्रिय घटना घट सकती है।

घटना के बाद पूर्व मुखिया का परिवार दहशत में हैं। दस राउंड की गई फायरिंग और बरामद दो खोखे व एक जिंदा कारतूस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह बदमाशों ने फायरिंग कर डराने-धमकाने की कोशिश की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग क्यों की गई।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.