Home अपराध  Thumb impression clone: नालंदा और शेखपुरा के अपराधियों ने लखीसराय बैंक...

 Thumb impression clone: नालंदा और शेखपुरा के अपराधियों ने लखीसराय बैंक से निकाली राशि, 3 धराए

Thumb impression clone: ​​​​ Criminals from Nalanda and Sheikhpura withdrew money from Lakhisarai bank, 3 arrested

राजगीर (नालंदा दर्पण)। लखीसराय जिले के साइबर थाने की पुलिस ने साइबर क्राइम मामले में शेखपुरा और नालंदा जिला क्षेत्र निवासी तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग थंब इंप्रेशन का क्लोन कर किसी भी बैंक खाता से राशि निकालने वाले गिरोह से जुड़े बताए जाते हैं।

लखीसराय साइबर पुलिस डीएसपी सुचित्रा कुमारी के अनुसार जून महीने में कृष्णा मांझी नामक व्यक्ति के द्वारा उनके खाते से गलत तरीके से चार बार राशि निकासी करने की शिकायत की गयी थी। जिसके आधार पर स्टेट बैंक में जाकर जब जानकारी ली गयी तो खाते से चार बार निकासी की बात सामने आयी। जिसमें शेखपुरा जिला के मेहुस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी वेंडर आनंद यादव द्वारा राशि निकाले जाने के बारे में जानकारी मिली।

जब आनंद यादव से इस संबंध में पूछताछ की गयी तो दो अन्य लोगों के बारे में इस क्राइम में संलिप्त होने की जानकारी सामने आयी। जिसके आधार पर नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ से राजीव कुमार एवं संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि कहीं से थंब इंप्रेशन प्राप्त कर उसके क्लोन के माध्यम से आधार के द्वारा राशि की निकासी की गयी। इस दौरान कृष्णा मांझी के खाते से चार बार में 31 हजार रुपये की निकासी गयी। गिरफ्तार लोगों के पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल व दो प्रिंटर बरामद की गयी है। पुलिस इस मामले में शामिल चौथे व्यक्ति की भी तलाश में जुटी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version