Home नालंदा कल CM नीतीश कुमार करेंगे राजगीर राज्य खेल अकादमी का उद्घाटन

कल CM नीतीश कुमार करेंगे राजगीर राज्य खेल अकादमी का उद्घाटन

Tomorrow CM Nitish Kumar will inaugurate Rajgir State Sports Academy

राजगीर (नालंदा दर्पण)। कल राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार राज्य खेल अकादमी राजगीर नालंदा का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राज्य के कुल 9 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों को उनके उपलब्धि के अनुसार नगद पुरस्कार एवं सम्मान दिया जाएगा।

नवनिर्मित हॉकी टर्फ पर भारतीय महिला हॉकी टीम जो एशियन गेम्स विजेता है, उनका प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाना है। प्रदर्शनी मैच के उपरांत भारतीय महिला हॉकी टीम 01 सितम्बर, 2024 तक उक्त परिसर में अभ्यास करेंगी तथा उनके साथ राज्य के चार एकलव्य केन्द्रों के हॉकी प्रशिक्षुओं को खेलने का अवसर मिलेगा।

राज्य खेल अकादमी-सह-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, नालन्दा, बिहार की कुल लागत लगभग 750 करोड रूपये है। इसका निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना द्वारा कराया जा रहा है। इसके निर्माण हेतु कार्यकारी एजेन्सी शापुरजी पोलोनजी एण्ड कम्पनी प्रा.लि. है।

राज्य खेल अकादमी के प्रथम निदेशक के रूप में आईपीएस रविन्द्रण शंकरण की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही सहायक निदेशक राज्य खेल अकादमी के रूप में राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version