ट्रैफिक पुलिस की पिटाई के विरोध में टोटो चालकों का फूटा गुस्सा

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने के विरोध में टोटो चालकों ने हड़ताल करते हुए श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में अपने-अपने वाहन को खड़ा कर पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

चालक डब्लू कुमार के अनुसार वह सवारी बैठाकर बड़ी पहाड़ी की ओर जा रहा था। तभी अस्पताल चौक पर तैनात पुलिस ने जाम लगाने की बात कहते हुए पिटाई कर दिया। अपने साथी की पिटाई होता देख अन्य चालक एकजुट हो गए और उसके बाद पुलिस जवान को वहां से भागना पड़ा।

इधर ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। चालक की बेवजह पिटाई किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित ट्रैफिक जवान पर कार्रवाई की जाएगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker