हिलसा-इस्लामपुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: हेडफोन बना काल

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा-इस्लामपुर रेलखंड पर एक दिल दहला देने वाली घटना में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ढिवरापर गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर उत्तर की ओर हुआ। मृतक युवक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के भोकिलापर गांव निवासी मनोज कुमार के पुत्र अमरीश कुमार के रूप में हुई है।

घटना बीती दोपहर की है। जब अमरीश कुमार रेलवे ट्रैक पर कान में हेडफोन लगाकर बात कर रहा था। उसी समय पटना से इस्लामपुर की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर आ गई। ट्रेन चालक ने लगातार हॉर्न बजाकर अलर्ट करने की कोशिश की। लेकिन हेडफोन लगाए होने के कारण युवक ट्रेन की आवाज सुन नहीं सका। परिणामस्वरूप ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर सुनते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से रेलवे ट्रैक पर सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर हेडफोन का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस हादसे ने हेडफोन के अति प्रयोग और लापरवाही से होने वाले खतरों को उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग ने इस घटना के बाद लोगों को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सतर्क रहने और हेडफोन का उपयोग न करने की अपील की है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker