अन्य
    Sunday, September 8, 2024
    अन्य

      दो दिन पूर्व गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत

      बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना पंचायत के जंघारो गांव निवासी फंटूश साव (42) को दो दिन पूर्व गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसकी ईलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई।

      जानकारी के अनुसार मृतक के पिता जयलाल नारायण ने दो शादियाँ की है। दोनों पहली पत्नी से दो और दूसरी पत्नी से चार बच्चे पैदा हुए। किसी बात को लेकर मृतक और दूसरी पत्नी के पुत्रों के बीच विवाद हुआ।

      विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पत्नी के पुत्रों ने पहली पत्नी से जनमें फंटूश साव को तीन गोलियां दाग दी। लहूलूहान फंटूश को पटना के अरविंद अस्पताल ले जाया गया। जहाँ बुधवार की सुबह फंटूश साव ने दम तोड़ दिया।

      घटना का अंजाम नालंदा थाना अन्तर्गत ममुराबाद चिमनी भट्ठा पर दिया गया था। इसलिए पीड़ित की ओर से नालंदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!