अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

दो महिला की गोली मारकर हत्या: पति गिरफ्तार, प्रेमी फरार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीते 24 घंटे में नालंदा जिले में दो महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एक मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे मामले में प्रेमी फरार है।

पहला मामला परवलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर तारापुर गांव की है। यहां  बीती  रात करीब 12 बजे एक सनकी पति ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतका के पिता राजनंदन प्रसाद के अनुसार उन्होंने अपने दामाद राजकिशोर उर्फ छोटे यादव को जमीन खरीदने के लिए पाँच लाख रुपये दिए थे। जब उन्होंने दामाद से पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। इसी विवाद को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर छोटे यादव ने पत्नी पिंकी देवी को पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया। मृतका के पिता के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव में हुई। यहां बीती रात 35 वर्षीय अनीता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति भूषण यादव दिल्ली में मजदूरी करते हैं। जबकि घर में उनके 13 और 14 साल के बेटे मौजूद थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार अनीता देवी का किसी युवक से प्रेम संबंध था और हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमी दो अन्य लोगों के साथ घर में घुसा और अनीता देवी को छाती में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।

रात करीब 1:30 बजे पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल मृतका के प्रेमी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future