उड़ता विकासः जल नल योजना की टूटी टंकी पर सब्जी की लत्ती और सुखता गीला कपड़ा

नगरनौसा (नालंदा दर्पण )।  नगरनौसा प्रखंड के रामपुर पंचायत अन्तर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव वार्ड नंबर-1, जहां पर सीएम सात निश्चय योजना के तहत लगाए गए पानी की टंकी, जो महीनों पहले उड़ चुका थी, आज उसी टंकी पर सब्जी का लत्ती और कपड़ा सुखाया जाता है।

Udta Vikas Vegetable rags dry on the broken tank of water tap scheme and dry like wet clothes 2बताया जाता है कि रामपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार गोप उर्फ डेगन यादव के निरिक्षण में सर्वप्रथम मोहिउद्दीन पुर गांव के वार्ड नंबर-1 में हर घर नल जल योजना के तहत कार्य हुआ था। जिसका पानी आज भी कई लोगों के घर में नहीं पहुंचता है।

मुखिया के द्वारा सात निश्चय योजना के तहत जिस मीनार पर पानी की टंकी रखा गया था, वह हवा के एक झोंका के साथ उड़ गया।

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि किस प्रकार से लाखों खर्च करने के बाद रामपुर पंचायत के मुखिया ने इस प्रकार से सात निश्चय योजना के नल जल का कार्य किया।

इस बात की जानकारी के लिए नगरनौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी से दुरभाष के माध्यम से संपर्क करने उन्होंने पूर्व की तरह फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। जो कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भी भूमिका पर सवाल खड़ा करता है।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker