Home नालंदा अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर: एक की मौत, दो गंभीर, घंटों सड़क जाम

अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर: एक की मौत, दो गंभीर, घंटों सड़क जाम

Uncontrolled Scorpio wreaks havoc: one dead, two seriously injured, road blocked for hours
Uncontrolled Scorpio wreaks havoc: one dead, two seriously injured, road blocked for hours

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर-खुदागंज मुख्य सड़क मार्ग पर आज शुक्रवार की शाम एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जब रूपसपुर गांव के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कहर बरपाया। तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिसमें सवार धर्मेंद्र कुमार (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सिकंदर यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद भागने की कोशिश में चालक ने एक और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वीरू कुमार (28) बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इस बीच घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हिलसा-2 डीएसपी, इस्लामपुर थानाध्यक्ष और खुदागंज थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। करीब तीन घंटे के बाद अधिकारियों की आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात को बहाल किया जा सका।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version