नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहिलसा

ब्रजपात से महिला और करंट लगने से किसान की अकाल मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

पहली घटना तेल्हाडा थाना क्षेत्र इलाके के चांदपुर में घटी। जहां वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय कोसमा देवी की मौत हो गई।

मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि तेज बारिश के दौरान कोसमा खेतों में काम कर रही थी तभी जोरदार आकाशीय बिजली हुई। जिसकी चपेट में महिला आ गई और उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं दूसरी घटना बिंद थाना क्षेत्र इलाके के सैदपुर में घटी। जहां करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान अजय सिंह उर्फ मुखिया जी की मौत हो गई।

मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि किसान खेतों में कम कर रहा था। इसी दौरान वे 11 हजार की बिजली की खंभे के संपर्क में आ गए। जिसमें पूर्व से बिजली प्रभावित हो रही थी। उसी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।