Home अपराध मकान की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी में वांछित महिला गिरफ्तार

मकान की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी में वांछित महिला गिरफ्तार

Wanted woman arrested for fraud of crores by doing fake registration of house
Wanted woman arrested for fraud of crores by doing fake registration of house

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में वांछित महिला को पैक्स कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला मीना देवी कतरीसराय थाना क्षेत्र के गोवर्धन विगहा की निवासी हैं। वह पिछले एक साल से फरार थीं। उनके खिलाफ संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में मामला दर्ज था। उनके पति उदय कुमार वर्मा और बेटे अमित कुमार भी इसी धोखाधड़ी के आरोपी हैं।

इस मामले की शिकायत पूर्व पार्षद नीरज भान सिंह ने की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी परिवार ने एक ही मकान को कई लोगों को बेचकर 5-6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। नीरज भान सिंह ने इस संपत्ति के लिए 45 लाख रुपए दिए थे। लेकिन बिना रजिस्ट्री के ही आरोपी परिवार फरार हो गए।

एक अन्य पीड़ित केदार प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे ने आरोपी के बेटे अमित कुमार को व्यवसाय के लिए तीन चेक के माध्यम से 30 लाख रुपए दिए थे। अमित कुमार वर्तमान में मध्य विद्यालय कोरारी में शिक्षक हैं।

आरोपी परिवार ने अजंता होटल के पास स्थित अपने मकान को कई व्यक्तियों को बेचकर धोखाधड़ी की। लहेरी थाना पुलिस को अनुसार आरोपी महिला और उनके परिवार के खिलाफ लहेरी थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। साथ ही मानपुर थाने में भी एक मामला दर्ज है।

पुलिस को सूचना मिली कि महिला नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में एनओसी लेने आई थी। क्योंकि वह पैक्स चुनाव में मैरा बरीठ से उम्मीदवार के रूप में खड़ी होने वाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version