नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नल जल योजना लूट के आरोपी महिला वार्ड सदस्य शपथ के पहले गिरफ्तार

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। चिकसौरा थाना पुलिस ने करायपरसुराय प्रखंड के मकरौता पंचायत के वार्ड नंबर- 3 दिरीपर गांव से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य कविना सिन्हा को पुलिस ने शपथ लेने के ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के मुताबिक मकरौता पंचायत के वार्ड सदस्य के ऊपर मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत दिए गए राशि के बंदरबांट करने का आरोप है और इस संबंध में चिकसौरा थाना एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

उसी मामले में पुलिस ने आरोपी वार्ड सदस्य कविना सिन्हा जब शपथ लेने करायपरसुराय प्रखंड मुख्यालय में पहुंची तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हालांकि ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पुलिस उस समय वार्ड सदस्य को क्यों गिरफ्तार नहीं कर पाई, जब वह चुनाव में नामांकण कर रही थी। चुनाव प्रचार कर रही थी। या  फिर निर्वाचन पदाधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र ले रही थी?

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future