नगद-गहने और 9 माह की बेटी लेकर पत्नी हुई फरार, पति ने थाना में लगाई गुहार

चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला कथित रूप से साड़ी खरीदने के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। महिला के साथ न सिर्फ उसकी 9 माह की मासूम बच्ची थी, बल्कि वह घर में रखे कुल 85 हज़ार रुपये नकद और गहने भी साथ ले गई।

मामले की शिकायत लेकर चंडी थाना पहुंचे मुसहरी चिस्तीपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में सिवान के बेलाओं निवासी बेबी कुमारी के साथ हुई थी। दंपति का पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और उन्हें दो पुत्र और एक नवजात कन्या के रुप में तीन संतानें भी हैं।

संतोष कुमार के अनुसार 3 मई 2025 को उनकी पत्नी बेबी कुमारी ने नगरनौसा बाजार से साड़ी खरीदने की बात कहकर घर से निकलने की बात कही। लेकिन इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आई। संतोष ने बताया कि बेबी कुमारी जाते समय अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये और घर में रखे 35 हजार रुपये नकद, साथ ही एक सोने की चेन, एक भर का कंगन, आधा भर की कनवानी और एक आधा भर का मंगलसूत्र भी साथ ले गई।

उन्होंने अपनी पत्नी और बच्ची की तलाश स्वयं स्तर पर कई जगहों पर की। लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो अंततः उन्होंने चंडी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

संतोष कुमार ने आवेदन में यह भी बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए बाहर काम करता है और परिवार को लेकर भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या सामाजिक परेशानी से बचने के लिए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

चंडी थाना के थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही महिला और बच्ची की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज