अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

24 घंटो के भीतर मद्य निषेध विभाग की छापामारी में 60 लीटर शराब समेत 101 लोग गिरफ्तार

नालंदा दर्पण डेस्क। जिला मद्य निषेध विभाग के द्वारा जिले भर में पिछले 24 घंटे में चलाए गए महाअभियान के तहत 101 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 21 बेचने वाले और 80 पीने वाले शामिल है।

मध निषेध विभाग नालंदा के निरीक्षक राम नरेश महतो ने बताया कि जिले भर में पिछले 24 घंटे में चलाए गए महाअभियान के तहत 101 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 21 बेचने वाले हैं, जिनके पास से 60 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई है, जबकि 80 पीने वाले शामिल हैं।

मध निषेध अधीक्षक नालंदा उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि समय-समय पर मुख्यालय के दिशा निर्देश पर जिले भर में महा अभियान चलाकर शराब के तस्करी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आम लोगों से अपील है कि इस अवैध व्यापार से जुड़े लोगों की जानकारी मध निषेध विभाग को दे, ताकि ऐसे लोगों पर उचित कार्यवाई किया जा सके।

उन्होंने बताया कि चक दिलावर, अंधन्ना, सुल्तानपुर, बिंद, बड़ी तकिया कला, तुंगी मुसहरी, राजगीर, विस्थापित, पंडितपुर, सिलाव, नालंदा, हरनौत, रूपसपुर, बड़ी मुढ़ारी, हिलसा, एकंगरसराय, परवलपुर, इस्लामपुर, थरथरी, एकंगरसराय समेत दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की गई।

इस छापामारी अभियान में उत्पाद विभाग के अधिकारी विश्वजीत कुमार सिंह, राज कुमार चौधरी, परशुराम यादव, रश्मि आनंद, नेहा प्रियदर्शी, वीरेंद्र कुमार, प्रिया, विद्यार्थी आदि पुलिस बल शामिल रही।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »