प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पावापुरी विम्स रेफर

“मुकेश का बरसों पहले घर के ही पास के एक युवती से प्रेम प्रसंग था। उस समय भी इस प्रेम प्रसंग को लेकर काफी विवाद हुआ था…

बिहारशरीफ (आशीष कुमार)। सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के पेंदी गांव में शौच जाने के दौरान गांव के ही बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दिया है। जिससे एक गोली युवक के कंधे में लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

परिजनों के अनुसार मुकेश का बरसों पहले घर के ही पास के एक युवती से प्रेम प्रसंग था। उस समय भी इस प्रेम प्रसंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिर युवती की शादी किसी दूसरे जगह कराकर इस मामले को सुलझा दिया गया। बावजूद युवती के परिजन मुकेश कुमार से काफी नाराज चल रहे थे।

उसी विवाद को लेकर रविवार को युवती के चचेरे भाई अंकित कुमार ने सुबह-सुबह शौच जाने के दौरान मुकेश कुमार को गोली मार दिया। आनन फानन में परिजनों ने मुकेश कुमार को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में युवक को पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »