Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    नगरनौसा ब्लॉक गेट पर किराना दुकान से डेढ़ लाख की चोरी, चंडी थाना क्षेत्र में यूं नाकाम हुए चोर

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरनौसा-बड़ीहा रोड स्थित नगरनौसा ब्लॉक गेट के सामने रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली। वहीं चंडी थाना अंतर्गत रामघाट-रामपुर मार्ग लोदीपुर गांव के पास पर एक अन्य दुकान में चोरी की नाकाम कोशिश की गई। इन घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के नुरूदीनपुर गांव निवासी और पीड़ित दुकानदार रणधीर सिंह ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने रविवार रात अपनी दुकान बंद की और घर चले गए। रात करीब दो बजे मकान मालिक ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है।

    दुकान पहुंचने पर रणधीर सिंह ने देखा कि ताले टूटे हुए थे और दुकान से 66,000 रुपये नकद और 84,000 रुपये का सामान गायब था। चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

    चंडी थाना क्षेत्र में चोरी का असफल प्रयासः उधर, बीती रात चंडी थाना क्षेत्र के रामघाट-रामपुर मार्ग पर स्थित लोदीपुर बोधी बिगहा गांव में शंकर कुमार की किराना दुकान में चोरी की कोशिश की गई। चोरों ने शटर के दोनों तरफ के ताले काट दिए, लेकिन इंटरलॉक तोड़ने में नाकाम रहे। इससे दुकान के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ।

    नगरनौसा की घटना के बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में रोष है। पुलिस गश्ती की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ने का आरोप लगा रहे हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार