2012 बैच के IAS कुंदन बने नालंदा के नए DM, शुभंकर का गयाजी तबादला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार प्रशासनिक सेवा में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। नालंदा जिले को नया जिला अधिकारी (डीएम) मिल गया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को नालंदा का नया डीएम बनाया गया है।

इससे पहले वे नालंदा में ही उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर कार्यरत थे और जिले की कार्यप्रणाली से भलीभांति परिचित हैं। कुंदन कुमार की कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें नालंदा जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान सौंपी है।

इस बदलाव के तहत वर्तमान डीएम शशांक शुभंकर का तबादला गया जिले में डीएम के रूप में कर दिया गया है। शशांक शुभंकर की गिनती तेज-तर्रार और जनसंपर्क में सक्रिय अधिकारियों में होती है।

कुंदन कुमार इससे पहले नालंदा में डीडीसी पद पर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कई विकास योजनाओं को गति मिली थी। प्रशासनिक अनुभव और जमीनी समझ ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। अब डीएम के रूप में उनकी तैनाती से नालंदा में और भी कुशल प्रशासन की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज