नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचारशिक्षा

मध्याहन भोजन में गड़बड़ी को लेकर 26 एचएम का नपना तय  

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिले के 26 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मध्याहन भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने एमडीएम में गड़बड़ी को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। इस मामले में प्रधानाध्यापकों के द्वारा अपना-अपना स्पष्टीकरण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंपा गया है।

अब जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी 26 प्रधानाध्यापकों को कार्यालय कक्ष में दिए गए स्पष्टीकरण से संबंधित समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों को शामिल होना आवश्यक बताया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को नोटिश जारी की है, उनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनु विगहा, अस्थावां। प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर, एकंगरसराय। प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर नूरसराय। प्राथमिक विद्यालय काकनपर, चंडी। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भिखनीविगहा, चंडी। उत्क्रमित हरिजन मध्य विद्यालय देशना, अस्थावां। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दहौर विगहा, एकंगरसराय। उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईशापुर, नूरसराय। मध्य विद्यालय चंडी, चंडी। प्राथमिक विद्यालय नेक विगहा, परबलपुर। मध्य विद्यालय गोरौर, राजगीर। मध्य विद्यालय ककड़िया, नूरसराय। प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर, रहुई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलौदियासराय, बिहारशरीफ। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय लखीचक, नूरसराय। प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर, चंडी। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महमदपुर, चंडी। प्राथमिक विद्यालय खरहरापर, इसलामपुर। प्राथमिक विद्यालय रामनगर खरजमा, इसलामपुर। प्राथमिक विद्यालय अस्तुपुर, परबलपुर। प्राथमिक विद्यालय जयशिव विगहा, परबलपुर। प्राथमिक विद्यालय गजीन विगहा, परबलपुर। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परबलपुर। नवसृजित मठपर, प्राथमिक विद्यालय चन्दुआरा, रहुई। प्राथमिक विद्यालय नवादा, रहुई तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय नई पोखर, राजगीर के नाम शामिल हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.