बड़ा कांड करने की फिराक में जुटे 5 कुख्यात धराए, राजद का झंडा लगा स्कार्पियो पर थे सवार

नालंदा दर्पण डेस्क। इस समय एक बड़ी खबर चंडी थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। जहाँ पुलिस ने रुखाई गांव के पास 5 कुख्यात अपराधियों को दबोचा है। अपराधियों के पास से 3 पिस्तौल और दर्जन भर जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

सभी अपराधी एक काला रंग के स्कार्पियों पर सवार होकर आए थे और उस वाहन पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव युक्त राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लगा हुआ था।

पुलिस ने जिन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें माधोपुर बख्तियारपुर निवासी रौशन कुमार, भटन्ना निवासी अजित सिंह पिता रामस्वरूप सिंह, चंदा निवासी नरेश यादव पिता विजय यादव, कांधुपीपर निवासी रवि कुमार पिता जितेंद्र प्रसाद, चंदा निवासी विवेक यादव पिता रामखेलावन यादव शामिल है।

फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों से पुछताछ कर रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=qBwgvZRuR0s[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=aeVnipFyqsc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gYvyqwr7854[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=xpndhertVTY[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kaEoqyh-GCU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zUdmkyUHh18[/embedyt]

Exit mobile version