Thursday, February 12, 2026
अन्य

    30 दिसंबर बाद बदल जाएगा बिहारशरीफ मछली मंडी चौराहा की तस्वीर

    अगर निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता है  तो  जनवरी,2024 से बिहारशरीफ मछली मंडी चौराहा पर जाम की समस्या इतिहास बन जाएगी। नगर निगम और प्रशासन के इस प्रयास से बिहारशरीफ की छवि एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में उभरने की उम्मीद है

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नया साल बिहारशरीफ नगरवासियों के लिए एक नई उम्मीद और सुविधा लेकर आ रहा है। शहर का प्रमुख रामचंद्रपुर मछली मंडी चौराहा अक्सर ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के लिए कुख्यात है। अब 30 दिसंबर के बाद से बिल्कुल नई सूरत में नजर आएगा। आनंद मार्ग के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की अंतिम तारीख तय कर दी गई है और इसके साथ ही चौराहे पर ट्रैफिक प्रबंधन की तस्वीर पूरी तरह बदलने की उम्मीद है।

    आनंद मार्ग के निर्माण कार्य की गति तेज कर दी गई है और इसे 30 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही चौराहे पर सिग्नल सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।

    सिग्नल का पालन: नये साल से चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

    जाम से राहत: फिलहाल यहां रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी होती है। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होते ही यह समस्या खत्म हो जाएगी।

    ट्रैफिक पुलिस को सहूलियत: सिग्नल के चालू हो जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस की निर्भरता कम होगी, जिससे वे बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे।

    आनंद मार्ग का निर्माण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

    रामचंद्रपुर मछली मंडी से हॉस्पीटल मोड़: यह मार्ग सदर अस्पताल रोड और रांची रोड से जुड़ेगा।

    बस स्टैंड और देवीसराय चौराहा: आनंद मार्ग से होकर वाहनें नवादा, हिलसा, पटना और राजगीर की ओर जा सकेंगी।

    टाउन की एंट्री: भरावपर, आलमगंज, पुलपर, खंदकपर और धनेश्वर घाट जैसे इलाकों तक पहुंच आसान हो जाएगी।

    बाईपास से जुड़ाव: आनंद मार्ग से होकर आने वाले वाहन बाईपास के रास्ते राजगीर मोड़ चौराहा और कारगिल बस स्टैंड चौराहा तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

    समय की बचत: जाम से मुक्ति के बाद यात्रा का समय घटेगा।

    बेहतर ट्रैफिक प्रवाह: ट्रैफिक के सुचारु संचालन से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

    सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट: वाहन चालकों के लिए मार्ग संकेतक और सिग्नल व्यवस्था से रास्ते अधिक सरल हो जाएंगे।

    स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए यह बदलाव सकारात्मक माना जा रहा है। चौराहे पर होने वाले सुधारों से न केवल ट्रैफिक प्रबंधन सुधरेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future