अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

प्लेबॉय सेक्स जॉब का झांसा देकर ठगी का धंधा: 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

यह घटना साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और बेरोजगार युवाओं को फंसाने के नए तरीकों को उजागर करती है। पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए समाज को भी जागरूक होना जरूरी है

अस्थावां (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के उगावा गांव में साइबर ठगों की एक चौंकाने वाली करतूत का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पुलिस और अस्थावां थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्लेबॉय सेक्स जॉब, मनपसंद लड़कियों से मिलवाने और शादी कराने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने ‘इंडियन जिगोलो क्लब प्राइवेट लिमिटेड’ नामक फर्जी वेबसाइट बनाई थी। जहां वे प्लेबॉय सेक्स जॉब और हाई-प्रोफाइल लड़कियों से होटल में मुलाकात का झांसा देते थे। रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य खर्चों के नाम पर वे बेरोजगार युवकों से मोटी रकम ऐंठते थे।

इसके अलावा ये साइबर अपराधी एंबुलेंस ड्राइवर की नौकरी और शादी कराने जैसे फर्जी वादों के जरिए भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे।

भारत सरकार के साइबर पोर्टल ‘प्रहार’ और तकनीकी इनपुट के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने रूपेश कुमार, राजेश कुमार और सूरज कुमार पासवान नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

इस छापेमारी टीम का नेतृत्व नालंदा साइबर थाना इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार ने किया। टीम में सर्किल इंस्पेक्टर साकेत कुमार, अस्थावां थानाध्यक्ष लालमणि दुबे और दारोगा रितु रंजन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

साइबर थाना पुलिस का कहना है कि ठगी के इन नए तरीकों से लोग तेजी से शिकार बन रहे हैं। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते हाल के महीनों में कई साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसी आकर्षक नौकरी या वादों के झांसे में न आएं और सतर्क रहें। किसी भी संदेहजनक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार