इस्लामपुर से अपहृत 12 घंटे में अतरी से बरामद, 3 अपहर्ता गिरफ्तार

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े आपराधिक मामले का सफल निपटारा करते हुए पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन व अन्य साक्ष्यों की बरामदगी की गई।

28 दिसंबर 2024 को इस्लामपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरसैनी से संजु रविदास का अपहरण कर लिया गया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन में सवार छोटु नामक अपराधी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर संजु को जबरदस्ती अगवा किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डीआईयू टीम व तकनीकी अनुसंधान की सहायता ली।

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि अपहृत संजु रविदास को गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के ग्राम सेवतर स्थित एक आरा मिल में छुपा कर रखा गया था। छापेमारी के दौरान संजु को सकुशल बरामद कर लिया गया। अपराधियों ने आरा मिल के ऊपरी कमरे में बंधक बनाया हुआ था।

गिरफ्तार अपराधियों में रविकांत कुमार उर्फ छोटु, निशांत कुमार उर्फ गोलू, रंजीत कुमार सभी अतरी थाना क्षेत्र निवासी शामिल है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (BR01 PB5167), तीन मोबाइल फोन, मुख्य आरोपी के घर से एक अवैध देशी रायफल बरामद हुए हैं। अवैध रायफल की बरामदगी के संबंध में अतरी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 472/24 दर्ज किया गया है।

इस छापामारी अभियान में इस्लामपुर थानाध्यक्ष पुनि अनिल कुमार पांडेय, इस्लामपुर अंचल पुनि संजय पासवान, नालंदा तकनीकी प्रभारी पुनि आलोक कुमार, पुअनि हरिनंदन कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें