Bihar Health Department: अब गर्भवती की मौत की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग (Bihar Health Department) द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत, गर्भावस्था, प्रसव या प्रसवोत्तर देखभाल के दौरान किसी माता की मृत्यु होने पर उसकी सूचना देने वाले को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

सुरक्षित मातृत्व आश्वसन (सुमन) कार्यक्रम के तहत यह योजना लागू की गई है। समुदाय स्तर पर किसी भी गर्भवती महिला की मृत्यु की सूचना टोल-फ्री नंबर 104 पर दी जा सकती है। सूचना के सत्यापन के बाद सूचित करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार की राशि दी जाएगी।

मातृ स्वास्थ्य की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सरिता ने बताया कि सुमन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करें। मातृ मृत्यु की समय पर और सटीक रिपोर्टिंग से स्वास्थ्य विभाग को आगे की रणनीति बनाने में सहायता मिलती है।

इस योजना के तहत 100% मातृ मृत्यु दर की रिपोर्टिंग का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए समुदाय स्तर पर सूचना देने वाले व्यक्ति को 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और स्थानीय पीएचसी में 24 घंटे के भीतर सूचना देने पर आशा कार्यकर्ता को 200 रुपये की राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

यह पहल बिहार सरकार की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker