नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

CBSE ने प्रायवेट स्कूलों को दी बड़ी ढील,अब एक एफिलिएशन नंबर पर खुलेगी ब्रांच

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सीबीएसई/CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने अपने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संबद्धता नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब स्कूल प्रबंधन को एक बड़ी राहत देते हुए सीबीएसई ने एक ही एफिलिएशन नंबर के तहत स्कूल की नई शाखा स्थापित करने की अनुमति दे दी है।

अब तक सीबीएसई किसी भी स्कूल को अलग-अलग शाखाएँ खोलने की अनुमति नहीं देता था। प्रत्येक स्कूल को अलग संबद्धता संख्या प्राप्त करनी पड़ती थी। लेकिन नए नियमों के तहत मुख्य विद्यालय और उसकी शाखा एक ही एफिलिएशन नंबर के अंतर्गत संचालित हो सकेंगी, जिससे प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में समन्वय स्थापित होगा।

सीबीएसई के अनुसार इस नई प्रणाली में मुख्य विद्यालय और उसकी शाखा का स्वामित्व एवं प्रबंधन एक ही होगा। हालांकि दोनों विद्यालयों के लिए अलग-अलग शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी और उनके वेतन की जिम्मेदारी मुख्य विद्यालय की होगी।

इसके अलावा दोनों विद्यालयों के लिए एक साझा वेबसाइट होगी। जिसमें शाखा स्कूल के लिए अलग सेक्शन होगा। मुख्य विद्यालय ही दोनों शाखाओं के प्रवेश प्रक्रिया और वित्तीय मामलों को संभालेगा। यदि कोई छात्र शाखा विद्यालय से मुख्य विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है, तो यह प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से छठी कक्षा में पदोन्नति मानी जाएगी। इसे नया प्रवेश नहीं माना जाएगा।

सीबीएसई के अनुसार शाखा स्कूल में केवल प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होगी। जबकि मुख्य विद्यालय में कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा दी जाएगी। बोर्ड के किसी भी निर्देश या आधिकारिक संवाद का उत्तर देने की जिम्मेदारी मुख्य विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी।

यह निर्णय उन स्कूल समूहों के लिए राहतभरा साबित होगा, जो एक ही शहर या क्षेत्र में अपने नेटवर्क को बढ़ाना चाहते हैं। इससे प्रशासनिक और वित्तीय बोझ कम होगा। साथ ही छात्रों को निर्बाध शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future