Online attendance: विभाग को यूं धोखा दे रहे हैं सरकारी स्कूलों के सैकड़ों शिक्षक

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। विभागीय सख्ती के बावजूद सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी (Online attendance) को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। ई-शिक्षाकोष के माध्यम से समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की पहल का कई शिक्षकों ने गलत फायदा उठाया है। विभागीय रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिले के 363 शिक्षक स्कूल परिसर में उपस्थित हुए बिना दूसरी जगह से ही ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ के रूप में हाजिरी दर्ज कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार यह गड़बड़ी तब उजागर हुई जब डीईओ आनंद विजय ने ई-शिक्षाकोष सिस्टम से शिक्षकों की लोकेशन-आधारित ऑनलाइन उपस्थिति का बारीकी से निरीक्षण कराया। कई बार ऐसी अनियमितता पकड़े जाने के बावजूद कठोर कार्रवाई नहीं किए जाने से शिक्षक-कर्मियों में मनमानी बढ़ती ही चली गई है।

सूत्र बताते हैं कि कई विद्यालयों में प्राचार्य व शिक्षक बच्चों की उपस्थिति बढ़ाकर मध्याह्न भोजन की राशि व खाद्यान्न की अनियमित खपत जैसे मामलों में भी पहले फंस चुके हैं। बीच-बीच में कार्रवाई होने के बावजूद गलत हाजिरी दर्ज करने की प्रवृत्ति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

शिक्षा विभाग के भीतर यह भी बड़ा सवाल है कि 31 अक्टूबर 2025 को डीईओ द्वारा सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दिए जाने के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक आखिर दूसरी जगह से उपस्थिति कैसे दर्ज कर रहे हैं? क्या देर से स्कूल पहुंचने और मनमानी का खेल अभी भी जारी है?

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने संबंधित 363 शिक्षकों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण बीईओ के माध्यम से साक्ष्य सहित जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करना होगा। डीईओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

फिलहाल जिले में इस खुलासे के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षा विभाग यदि ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ हाजिरी की नियमित समीक्षा करता रहे तो इस तरह की अनियमितता पर काफी हद तक रोक लग सकती है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker