नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसा

दर्दनाक सड़क हादसाः महिला समेत 3 लोगों की मौत, 4 युवक गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। नालंदा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसा में शहर के एक महिला और दो युवा कारोबारियों की मौत हो गयी। वहीं चार लोगों के गंभीर रुप से जख्मी होने की सूचना हैं।

बताया जाता हैं कि दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच-20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के फ्लाइओवर पर जब दोनों कारोबारी पावापुरी से कलेक्शन कर अपने घर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार के शिकार हो गए। मृतकों की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ला निवासी संजय कुमार के 21 वर्षीय बेटे सोनू कुमार उर्फ सानू और लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला निवासी उदय शंकर प्रसाद के 23 वर्षीय बेटे पीयूष कुमार के रूप में की गयी हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो पिछले 5 वर्षों से कायम थी। दोनों अपने-अपने घरों के इकलौते बेटे थे।

घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवा कारोबारी पावापुरी में कलेक्शन के काम से गए थे। सोनू कुमार उर्फ सानू बाइक चला रहा था और पीयूष पीछे बैठे थे। घटनास्थल पर करीब 15 फीट तक टायर के घसीटाने के निशान मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा हैं कि वाहन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही होगी।

इस संबंध में मृतक सोनू के पिता संजय कुमार ने कहा कि रात करीब साढ़े 11 बजे जब बेटा घर नहीं लौटा तो मैंने उसके मोबाइल पर फोन किया। सामने से जवाब आया कि एक्सीडेंट हो गया हैं और बेटा सदर अस्पताल में भर्ती हैं। जब मैं 10 मिनट में अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि मेरे बेटे और उसके दोस्त की मौत हो चुकी हैं।

वहीं, सोनू कुमार उर्फ सानू फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल की एजेंसी का कारोबार संभाल रहा था। ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

वहीं नूरसराय थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद साइकिल सवार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिरसिसया बीघा गांव निवासी पैंतालीस वर्षीय दिलीप यादव के रूप में की गयी हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने कुछ देर के लिये बीच सड़क पर शव को रखकर बिहारशरीफ पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिसे अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम को हटाया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि साइकिल पर सवार होकर दिलीप यादव मजदूरी करने के लिए घर से बिहार शरीफ जा रहे थे। इस दौरान यमुनापर गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद तकरीबन करीब 1 घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण सड़क के दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देख चीख-पुकार मच गई। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर नूरसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक, अंचलाधिकारी दीपक कुमार, नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई रमेश पासवान पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की आर्थिक मदद दी गई जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।

उधर हिलसा-थरथरी पथ के विद्या विहार स्कूल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, पुलिस के सहयोग से चारों जख्मी को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। जख्मी की पहचान एक बाइक पर हिलसा थाना क्षेत्र के पकड़िया विगहा गांव निवासी जयप्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार एवं संजय प्रसाद को 19 वर्षीय पुत्र लड्ड कुमार हैं, जबकि दूसरा बाइक सवार थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरमा गांव निवासी राधे बिंद के 22 वर्ष से पुत्र गणेश कुमार एवं श्रवण बिंद के 18 वर्षीय पुत्र जयंत कुमार के रूप में किया गया।

चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद लड्डू कुमार एवं गणेश कुमार को बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया हैं, हिलसा बाजार से अपने घर पकड़िया विगहा गांव की ओर एवं थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरमा गांव से दूसरा बाइक सवार हिलसा की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही विद्या विहार स्कूल के पास पहुंचे कि दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.