चंडीनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

चंडी में 2 बाइकों की भीषण टक्कर से छितराए 5 युवकों को ट्रक ने रौंदा

चंडी (नालंदा दर्पण रिपोर्टर)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदी बिगहा गांव के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब आमने-सामने से आ रही दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे युवकों को कुचल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर दो लोग और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे।अचानक दोनों बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी पांचों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गिरे युवकों को कुचलते हुए निकल गया।

इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान उतरा गांव निवासी गोरेलाल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार तथा मदन तांती के 25 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में की गई हैं। दोनों की मौत से उनके गांवों में मातम पसरा हुआ हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में उतरा गांव निवासी सुक्खू कुमार और केवई गांव निवासी रौशन कुमार शामिल हैं, जबकि एक जख्मी की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल, चंडी थाना और नूरसराय थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं तथा ट्रक की पहचान और चालक की तलाश की जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.