दीपनगरनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

बख्तियारपुर-रजौली एनएच 20 पर हाईवा ने बाइक को रौंदा, चाचा-भतीजा की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के महानंदपुर गांव के पास बख्तियारपुर-रजौली एनएच 20 पर अनियंत्रित हाईवा डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कमल नयन और मिथिलेश कुमार दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों पावापुरी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिहार शरीफ की ओर आ रहे थे, तभी महानंदपुर गांव के पास अनियंत्रित हाईवा डंपर ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हाइवा डंपर को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना से गुस्साये ग्रामीण और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस घटना की जाँच मे जुट गयी हैं। मृतक कमल नयन और मिथलेश कुमार पावा गांव के रहने वाले रिश्ते में चाचा-भतीजा बताये जाते हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker