Big news: राजगीर खेल अकादमी में बनेगा विश्वस्तरीय भारोत्तोलन प्रशिक्षण केंद्र

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के इतिहासिक शहर राजगीर में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी (Big news) है। राजगीर खेल अकादमी के एक हॉल में विकसित किए गए आधुनिक वेटलिफ्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का हाल ही में निरीक्षण करने पहुंचे भारतीय टीम के चीफ नेशनल कोच विजय कुमार ने यहां की सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परिसर राष्ट्रीय और इंटरन्शनल स्तर के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू के कोच विजय कुमार भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की ओर से भौतिक स्थल निरीक्षण के लिए राजगीर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधुनिक उपकरण, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के प्लेटफॉर्म, खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रशिक्षण वातावरण का विस्तार से जायजा लिया। उनके अनुसार यह केंद्र देश में वेटलिफ्टिंग के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि विजय कुमार की सकारात्मक रिपोर्ट के आधार पर भारतीय भारोत्तोलन महासंघ बिहार सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है। यदि यह पहल सफल होती है तो बिहार खेल मानचित्र पर एक नई पहचान हासिल करेगा और राज्य के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि राजगीर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से यह शहर खेल प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। न केवल स्थानीय खिलाड़ी, बल्कि देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम बिहार में खेल संस्कृति को नई दिशा देने और राज्य के खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में राजगीर का यह केंद्र देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन पैदा करने में भी मदद करेगा। स्रोतः मीडिया न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें