बेननालंदाबिग ब्रेकिंगसमस्या

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी, एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़

Rumours of supply disruption amid Iran-Israel war spark rush for domestic LPG cylinders; consumers wait for hours

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन में घरेलू गैस सिलेंडर लेने को लेकर गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से हीं बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं को घंटों घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा है। इसी आशंका के चलते लोग जल्द से जल्द गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें कई घंटे इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि जैसे हीं नया स्टॉक पहुंचेगा, उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल गैस लेने के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती हीं जा रही है।

सूत्रों की मानें तो ईरान व इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में तेल व एलपीजी संकट गहराने की बात सामने आयी है। बता दें कि अब घरेलू गैस की कीमतों में 65 रुपए और कामर्शियल में 115 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है, इसके बावजूद लोगों को गैस नहीं मिल पा रहे हैं।

भीड़ ने गैस एजेंसी संचालकों की बढ़ाई टेंशनः दो दिनों से अचानक गैस सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर भीड़ लगने लगी। लोगों में यह चर्चा है कि युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित होने वाली है।

इसी आशंका को लेकर लोग जल्द से जल्द गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें कई घंटे इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।

बोले गैस एजेंसी संचालकः भारत गैस एजेंसी संचालक भरत लाल ने बताया कि युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा के कारण हालात में उथल-पुथल की स्थिति पैदा कर दिया है। गैस आपूर्ति में थोड़ी कमी आई है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। नया स्टॉक आते हीं सबको गैस उपलब्ध होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले जहां औसतन 200-300 लोग गैस सिलेंडर लेने पहुंच रहे थे, अचानक 500-600 लोग पहुंचने लगे। इस कारण भी परेशानी हो रही है। मुनाफाखोरी रोकने के लिए गैस वितरण को सरकार ने ओटीपी लागू किया है।

वहीं इण्डियन गैस एजेंसी संचालक ब्रजेश कुमार ने कहा कि गैस को लेकर जो अफवाह है, वैसी बातें नहीं है। एक दो दिन में मेरे गैस एजेंसी में स्टॉक पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फैली अफवाहों के कारण सालों से सिलेंडर का उठाव नहीं करने वाले भी गैस लेने पहुंच रहे हैं। और तो और जिनके पास गैस उपलब्ध है,वे भी स्टॉक कर लेना चाहते हैं। समाचार स्रोतः नालंदा दर्पण डेस्क/रामावतार कुमार

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker