घास काटने गई 7 साल की बच्ची संग 55 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर, रेफर

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति व्यक्ति द्वारा एक सात साल की बच्ची संग दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़त बच्ची को गंभीर हालत में ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि बच्ची घास काटने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच अधेड़ बदमाश, जो एक किसान के यहाँ बराहिल का काम करता है, उसने दबोच लिया और खाड़-झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।

इसके बाद पीड़त बच्ची किसी तरह दुराचारी अधेड़ की चंगुल से छुटकर रोती-चिल्लाती घर पहुंची और सारी बातें अपनी माँ को बताई।

इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी हालत को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। अत्याधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है और घटना को अंजाम देने वाला बहशी दरिंदा भी पुलिस पकड़ से बाहर है।

इधर, इनौस सचिव शत्रुघ्न कुमार ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए दोषी को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की माँग की है।

 

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker