गाँव-जवारनालंदाहिलसा

खेल-खेल में वृक्षारोपण का संदेश देते ये महादलित बच्चे !

नगरनौसा (नालंदा दर्पण )। नगरनौसा क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में रामघाट डीयामां मुख्य सड़क मार्ग के किनारे महा दलित टोले के बच्चों ने वृक्ष लगाने का खेल खेल में संदेश देते प्रतीत हुए।

Children of Mahadalits giving the message of tree plantation in sports and games 1इन तस्वीरों को देखकर अगर कोई भी इंसान जागरूक होकर एक पौधा भी लगाएं तो पर्यावरण की हरियाली और खुशहाली कायम हो जाएगी। बच्चों ने यह कार्य खेल खेलने में पौधों की आवश्यकता के  सन्देश आमजनों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

अगर इन नवोदित बच्चों के द्वारा खेल भावना से ही किए गए वृक्षारोपण कार्य को अगर सफल बनाया जाए तो हमारा नालंदा जिला क्या पूरा भारत देश हरियाली से भर जाएगा।

इन बच्चों के खेल खेलने के उद्देश्य से ही सही, लेकिन इनकी भावनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि जिले में क्या पूरे देश में पेड़ पौधों की कितनी आवश्यकता है।

इन बच्चों के द्वारा सड़क किनारे किया गया पौधा रोपण का कार्य बहुत ही मनमोहक लग रहा था।

ताते चलें कि बिहार सरकार के द्वारा मिशन हरियाली का कार्यक्रम चलाया गया है। अगर देश को हरियाली खुशहाली प्रदान करना है तो हर इंसान को एक पौधा लगाना चाहिए।

 

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।