नगरनौसा प्रखंड में आज अंतिम दिन इन 107 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

नगरनौसा (नालंदा दर्पण )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगरनौसा प्रखंड में नामांकन के आज अंतिम दिन कुल 107 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया।

In Nagarnausa block today these 107 people filed nomination papers on the last day 2जिसमें मुखिया पद के लिए-9, सरपंच पद के लिए-4, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए-4, वार्ड सदस्य पद के लिए-51 ग्राम कचहरी सदस्य (पंच) पद के लिए-39 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती किया गया था। प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन के लिए विभिन्न सभागार कक्ष में अलग-अलग पदों के लिए 14 टेबुल लगाया गया है।

प्रखंड कार्यालय के गेट के पास सुरक्षा बलों की पर्याप्त बंदोबस्ती के साथ नामांकन करने वालों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया था। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर उनके समर्थक उनकी जीत सुनिश्चित होने के दावे का एहसास करा रहे थे।

मुखिया पद के लिए कछियावां पंचायत से उषा सिन्हा नगरनौसा पंचायत से राजकुमारी देवी, गोरायपुर पंचायत से विमला देवी, खजुरा पंचायत से प्रणवदेव आनद, कैला पंचायत से अमित कुमार, अमरजीत कुमार, अखिलेश कुमार, दामोदरपुर बलधा पंचायत से रंजू देवी, मालती देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सरपंच पद के लिए रामपुर पंचायत से अभयनंदन पांडेय, बंदना कुमारी, राजीव रंजन प्रसाद, दामोदरपुर बलधा पंचायत से संजू कुमारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दामोदरपुर बलधा पंचायत भाग संख्या-5 से कृष्ण मुरारी शर्मा, धनंजय कुमार, अरियावां पंचायत भाग संख्या-1 से सुदामा देवी, खजुरा पंचायत भाग संख्या-2 से चंचल देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 51 एवं ग्राम कचहरी सदस्य पद के लिए-39 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बता दें कि नगरनौसा प्रखंड में कुल छह पदों के लिए चुनाव होना है। इन पदों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंच एवं सरपंच के पद शामिल हैं।

 

चंडी में पंचायत चुनाव की रौनक बने पति-पत्नी फिर मैदान में, जिपस की कुर्सी बचाने के साथ मुखिया सीट वापसी की चुनौती
चंडी को सीएम के गृह प्रखंड हरनौत से मिलती है बिजली, देखिए हालत !
खाद की कालाबाजारी के बीच महिला किसान ने कृषि पदाधिकारी ब्यौरा माँगा
प्रशासन की मिलिभगत से खाद की किल्लत दारु-बालू की तरह बना कालाधंधा, जनप्रतिनिधि चुप
चंडी पश्चिमी जिला परिषदः पुराने दिग्गजों को इस बार कड़ी टक्कर देंगे नये चेहरे

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!