Thursday, February 12, 2026
अन्य

    खुले में शौच को निकली बुजुर्ग महिला की पाइन में डूबने से हुई मौत

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के भुतहाखार गांव के पास पाइन से एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।

    बुजुर्ग महिला का शव पाइन से मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर काफ़ी संख्या में लोग पहुंचे और आपसी सहयोग से बुजुर्ग महिला का शव पाइन से बाहर निकाला तथा इसकी सूचना नगरनौसा पुलिस को दिया।

    पाइन से बुजुर्ग महिला का शव बरामद होने की सूचना पर नगरनौसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की पहचान भुतहाखार गांव निवासी रामजी प्रसाद के पत्नी श्यामसुन्दरी देवी के रूप में किया गया।

    जनकारी के अनुसार महिला शुक्रवार के अहले सुबह शौच के लिए निकली थी जिनका गांव के पश्चिम गौढ़ा खंधा के पाइन में डूबने से मौत हो गया। नगरनौसा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ़ भेज दिया।

    इधर घटना की जनकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच मृतक के परिजनों से मिल अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया साथ ही सरकार के तरह से मिलने वाले सभी सहायता जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।

    रामघाट-भोभी पथ किनारे बंद मकान से चोरों ने उड़ाई लाखों की सामग्री

    पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच इसलामपुर से अपहृत बालक 4 दिन बाद बेन थाना गेट से वरामद

    नाबालिग संग छेड़खानी के दोषी को 3 वर्ष कारावास एवं 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा

    शराबबंदी: राजगीर के एक होटल समेत इन 44 लोगों के घर-दुकान होंगे नीलाम

    सीएम के हुरने के बाद जोश में आई पुलिस सप्ताह भर में ही हांफ गई

     

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    1 COMMENT

    Comments are closed.

    आपकी खबरें