सोहसराय जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी सुनीता मैडम पुत्र समेत गिरफ्तार

नालंदा दर्पण डेस्क। जिला मुख्यालय बिहारशऱीफ नगर अवस्थित सोहसराय के छोटी पहाड़ी में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत मामले में पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस कांड की मुख्य आरोपी सुनीता देवी उर्फ सुनीता मैडम को उसके पुत्र सूरज और सिंटू के साथ गिरफ्तार किया है।

छोटी पहाड़ी जहरीली शराब कांड में सुनीता देवी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद नालंदा एसपी अशोक मिश्रा सुनीता देवी के बेटे धीरज को लेकर बड़ी पहाड़ी पहुंचे। जहां सुनीता के घर के समीप जहरीली शराब में इस्तेमाल की जाने वाली स्प्रिट बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान सुनीता देवी के बेटे ने कबूल किया था कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाले स्प्रिट को उसने घर के बगल वाली जमीन में गाड़ दिया था। जहां से खुदाई कर अवशिष्ट को बरामद करते हुए एसपी अपने साथ ले गए।

एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं, 2 मकान को सील किया गया साथ ही 4 तसला, 1 शराब बनाने का उपकरण और 86 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।

पत्रकार पर हमले की निंदा, गोली मारने वाले बदमाशों की जल्द हो गिरफ्तारी

52 साल पहले पटना जिला में हुआ मुकदमा, अब नालंदा जिला में जज मानवेन्द्र मिश्र ने किया निष्पादन

हरनौत में दिनदहाड़े पत्रकार को मारी गोली, बिहारशरीफ रेफर

सोहसराय स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा, एक बदमाश पटना के फुलवारीशरीफ से धराया

शराब माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होतीः माले विधायक, पुलिस अफसरों की संपति की जांच हो : पप्पु यादव

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »