अब निगरानी टीम ने सिलाव थाना में दर्ज कराई इन 10 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी

सिलाव (नालंदा दर्पण)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के सिलाव में फर्जी कागजात पर नौकरी करने वाले 10 शिक्षको के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

खबरों के मुताबिक उक्त लोगो के खिलाफ निगरानी विभाग के द्वारा जांच चल रही थी जांच के दौरान इनके कागजात में गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद सिलाव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कराई गई है, उनमें आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकी में पदस्थापित सुगंधा कुमारी, मध्य विद्यालय विंडीडीह में पदस्थापित अभिषेक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधुपुर में पदस्थापित निभा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधुपुर में पदस्थापित शिक्षक मनोज कुमार सुमन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धामर में पदस्थापित मनन्जय कुमार, मध्य विद्यालय नीरपुर में पदस्थापित निभा कुमारी , उत्क्रमित मध्य विद्यालय विद्यापीठ नालन्दा में पदस्थापित स्वाति सिंह ,आदर्श मध्य विद्यालय नालंदा में पदस्थापित अर्चना कुमारी, एवं राजगीर प्रखंड के बरनौसा पंचायत अंतर्गत पंचायत नियोजन इकाई अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डिल्लूबिगहा के आशुतोष कुमार, प्राथमिक विद्यालय तेतरिया के अजीत कुमार के नाम शामिल हैं।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फर्जी शिक्षकों में बड़ी खलबली देखी जा रही है। इसके पूर्व भी नालन्दा थाना में भी मामला दर्ज हुआ था, जिसमें कई शिक्षक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future