चंडी के एकैड़ गाँव में बंद घर से 17 बोरा कीमती अनाज उड़ा ले गए चोर

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के एकैड गांव में बीती रात्रि एक बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर उस घर में रखे हुए कई बोरे कीमती अनाज की चोरी कर ली।

पीड़ित मुन्ना प्रसाद जो गांव में पिछले कई वर्षों से लक्ष्मी प्रसाद के घर मे अनाज रखते थे, उनकी पत्नी ने बताया कि कल ही फसल का मैसनी थ्रेसर से कर उक्त घर में रखे थे कि बीती रात चोरों ने सारे अनाज का बोरी चुरा लिया। शक है कि गांव निवासी मंटू प्रसाद के पुत्र गुलशन कुमार ने ही चोरी किया है।

ग्रमीणों के अनुसार गृह स्वामी लक्ष्मी प्रसाद हिलसा में रहते हैं। उनके आदेश से उनके घर में मुन्ना प्रसाद अनाज रखते थे। चोरी किये गए अनाज में चार बोरा सरसों, दस बोरा गेहूं, दो बोरा मसूर, एक बोरा धनिया शामिल है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker