पीएनबी सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े तीन लाख रुपए की लूट

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के परसडीहा गांव के समीप पीएनबी के सीएसपी संचालक से लगभग तीन लाख रुपये की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

बाइक सवार लुटेरों ने साइकिल में धक्का मारकर सीएसपी संचालक से रुपए भरा बैग लूट लिया और भाग गए। इधर धक्का मारने से सीएसपी संचालक जख्मी हो गया।

आनन-फानन में सीएसपी संचालक शंकर कुमार ने नगरनौसा थाना में लूट की इस बड़ी वारदात के बारे में जानकारी दिया।

घटना के संबंध में नगरनौसा थाना क्षेत्र के कैला गांव के रहने वाले पीड़ित शंकर कुमार ने बताया कि वह गोरायपुर पंचायत के मुसहरी गांव में ही पीएनबी का सीएसपी केंद्र चलाता है।

बुधवार की शाम वह पीएनबी शाखा से सीएसपी संचालन के लिए तीन लाख रुपये निकाल कर अपने घर कैला पहुंचा। गुरुवार को सीएसपी के संचालन के लिए साइकिल से मुसहरी जा रहे थे।

इसी दरम्यान एक बाइक पर तीन बदमाश गाड़ी रोककर साइकिल में धक्का मार दिया। धक्का मारने से हम सड़क पर गिर गए। गिरने के बाद बदमाश रुपए से भरी थैली को लेकर गिलानीचक की ओर से फरार हो गया।

चंडी अंचल में गजब कारनामा, एक प्लॉट की कट रही दो रसीद, थानेदार भी कर रहा पक्षपात

अस्थावां रेफरल अस्पताल में जन्मा यह विचित्र बच्चा बना चर्चा का विषय

हिलसा में स्कूल पर धावा बोल 70 वर्षीय रसोईया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा के ग्रामीण आँचल में बिखरे ऐतिहासिक विरासत को संरक्षण की जरूरत

नालंदा सैनिक स्कूल के 35 बच्चे हुए बीमार, विम्स पावापुरी में चल रहा ईलाज

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker