गरीबों की हकमारीः सरकारी अनाज की कालाबाजारी करते डीलर-चालक रंगे हाथ गिरफ्तार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जनवितरण दुकानदारों द्वारा सरकारी अनाज को कालाबाजारी की जाने का मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों का कहना है कि पदाधिकारियों की मिलीभगत से एक सोची समझी साजिश के तहत जनवितरण दुकानदारों द्वारा गरीबों को मिलने वाली सरकारी अनाज को हकमारी कर कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह सब गोरखधंधा डीलर द्वारा फर्जीवाड़ा तरीके से किया जाता है। यदि पदाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से इस सबंध में जांच पड़ताल की जाय तो डीलर द्धारा की जा रही फर्जीवाड़ा का मामला बड़े पैमाने पर उजागर हो सकता है।

इधर खुदागंज पुलिस ने एक ट्रैक्टर पर लदा सरकारी अनाज को वरामद कर डीलर और चालक को गिरप्तार किया हैं।

थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि मैदी गांव के डीलर हरेश प्रसाद एक ट्रैक्टर पर सरकारी अनाज 17 वोरा गेहँ लादकर कालावजारी मे बेचने जा रहा था कि गुप्त सूचना पर नंदेलाल बिगहा गांव के पास 17 बोरा सरकारी अनाज गेहूँ  समेत ट्रैक्टर को वरामद कर लिया गया है और डीलर हरेश प्रसाद एंव चालक जयराम यादव को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सबंध मे 7 एसी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Entitlement of the poor Dealer driver arrested for black marketing of government food grains

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker