नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसा

वेना थाना के चैनपुर मोड़ के पास 2 युवक की मौत, 2 किशोर जख्मी

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बेना थाना क्षेत्र के चैनपुर मोड़ के समीप बीते शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 2 अन्य जख्मी हो गए।

मृतक की पहचान चैनपुर गांव निवासी राकेश शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार, दीपक कुमार तांती का 13 वर्षीय पुत्र किशन कुमार है। जबकि घायल सुनील तांती का 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार भरत एवं शैलेश तांती का 14 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है ।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चैनपुर मोड़ के समीप सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही हरनौत बीडीओ,सीओ स्थानीय पुलिस के साथ दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं मृतक के आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक भी दिया।

घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार होकर गाँव का चार किशोर मोटरसाइकिल सीखने के लिए कल्याण बीघा रोड जा रहे थे। इसी बीच चैनपुर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस घटना में दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन जानबूझकर ट्रक चालक पर कुचल देने का आरोप लगा रहे हैं।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »