गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

सिलावः दहेज की खातिर महिला की हत्या, ट्रैक के पास मिला शव

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा जिले के सिलाव थाना इलाके के कड़ाह गांव में संदेहास्पद स्थिति में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई।

मायके वाले बिजनेश के लिए 2 लाख रुपए नहीं देने पर हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।  मृतका सोनू कुमार की 32 वर्षीया पत्नी विभा देवी है।

अस्थावां थाना इलाके के खोरमपुर निवासी मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 11 साल पहले शादी हुआ था। तीन बच्चे भी इसके बावजूद हमेशा पति रुपए का मांग किया करता था।

कुछ दिनों से बिजनेस करने के लिए 2 लाख की मांग कर रहा था। नहीं देने पर हर बार मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार को पड़ोसियों ने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को ट्रैक के समीप फेंक दिया है।

सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »